चंडी के सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 105 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

चितरंजन कुमार
चंडी (अपना नालंदा)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को चंडी प्रखंड के अरौत एवं सिरनावां पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने की। दोनों पंचायतों में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों को राहत पहुंचाई गई।
अरौत पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पीएचईडी विभाग का 01, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का 13, प्रखंड पंचायत राज कार्यालय का 03, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का 13, मनरेगा जॉब कार्ड का 02, राशन कार्ड का 03, पारिवारिक लाभ योजना का 03, वृद्धा एवं विधवा पेंशन का 08, कृषि विभाग का 03 तथा सहकारिता विभाग का 03 आवेदन शामिल थे।
वहीं सिरनावां पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान सचिव कुमार रवि ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इस दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 04, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 02 तथा आपूर्ति विभाग के 02 लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
सचिव कुमार रवि ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Leave a Comment