चैती पर्वों को लेकर बिहारशरीफ में 19 से 31 मार्च तक ट्रैफिक व्यवस्था लागू, कई मार्गों पर प्रतिबंध

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी एवं महावीर जयंती पर्व 2026 को लेकर बिहारशरीफ शहर में व्यापक यातायात नियंत्रण योजना लागू की गई है। जिला प्रशासन द्वारा 19 मार्च से 31 मार्च 2026 तक शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार, चैती दुर्गा पूजा 19 मार्च से 28 मार्च तक, चैती छठ 22 मार्च से 25 मार्च तक (24 मार्च को संध्या अर्घ्य एवं 25 मार्च को प्रातः अर्घ्य), रामनवमी 27 एवं 28 मार्च को तथा महावीर जयंती 30 से 31 मार्च तक मनाई जाएगी। इन सभी पर्वों के दौरान शहर में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
यातायात योजना के तहत शहर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई है।


बरबीघा-शेखपुरा की ओर से पटना जाने वाली बसें नकटपुरा बायपास होते हुए सोहसराय हाल्ट और पचासा के रास्ते जाएंगी।
बरबीघा एवं अस्थावां की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन, मिनी बस, ट्रैक्टर आदि केवल बरबीघा बस स्टैंड तक ही सीमित रहेंगे।
बख्तियारपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन पचासा मोड़ से बायपास होकर गुजरेंगे।
17 नंबर चौक से सोहसराय बाजार की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
बड़ी पहाड़ी, रामचंद्रपुर एवं राजगीर मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी सीमित प्रवेश व्यवस्था लागू की गई है।
सरकारी बसों के लिए विशेष व्यवस्था
कारगिल बस स्टैंड को अस्थायी सरकारी बस स्टैंड बनाया गया है।
नवादा से पटना जाने वाली सभी सरकारी बसें कारगिल बस स्टैंड में रुकेंगी और बायपास से पटना जाएंगी।
पटना से आने वाली बसें भी सीधे कारगिल बस स्टैंड पहुंचेंगी।
शहर के अंदर स्थित सरकारी बस स्टैंड में इस अवधि में कोई बस प्रवेश नहीं करेगी।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सख्ती
मंगला स्थान, सोहसराय बाजार, बड़ी पहाड़ी एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बस, ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर में कई स्थानों को पार्किंग जोन बनाया गया है, जिनमें प्रमुख हैं—
लघु सिंचाई कार्यालय (17 नंबर) के पास
कन्या उच्च विद्यालय, सोहसराय
नई रहुई रोड मोड़
नेशनल उच्च विद्यालय, शेखाना मैदान
सोगरा कॉलेज मैदान
बरबीघा बस स्टैंड
बाजार समिति परिसर
कारगिल बस स्टैंड
नई रहुई रोड क्षेत्र
बैरियर और चेकिंग प्वाइंट
शहर में यातायात नियंत्रण के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं, जिनमें—
किसान कॉलेज सोहसराय, कटहल टोला मोड़, शेखना मोड़, आदर्श उच्च विद्यालय, मामू-भगना मोड़, रामचंद्रपुर बस स्टैंड, मंगला स्थान, मिरदाद मोड़, बनौलिया मोड़, खैराबाद, बड़ी दरगाह, नया टोला, सेराबी तिराहा, मणिराम बाबा तालाब मोड़, कारगिल बस स्टैंड तीनमुहानी, सोगरा कॉलेज मोड़, बाबा मणिराम अखाड़ा तिनमुहानी एवं पहाड़पुरा मार्ग शामिल हैं।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि पर्वों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment