कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अब्दुल मन्नान को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने किया सम्मान

Written by Sanjay Kumar

Published on:

आर संतोष भारती
कतरीसराय (अपना नालंदा)। प्रखंड के बीआरसी भवन सभागार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल मन्नान के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक अजय प्रसाद ने की। समारोह में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रखंड की प्रगति में शिक्षा विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि अब्दुल मन्नान की प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा उनके व्यक्तित्व की पहचान रही है। एक अधिकारी अपने पद से नहीं, बल्कि अपने कार्य और व्यवहार से पहचाना जाता है।
पूर्व जिला परिषद सदस्य रणवीर सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास हुए। विद्यालयों में नियमित निरीक्षण और शिक्षकों के मार्गदर्शन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिला। वहीं पूर्व प्रखंड प्रमुख धनंजय ने कहा कि उनके नेतृत्व में कई विद्यालयों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला।
समारोह में शिक्षकों ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार मुन्ना सहित संतोष कुमार, सतीश प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार वर्मा, संजय सिंह, चंदन कुमार सिंह, उमाकांत प्रसाद, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, भूषण कुमार और प्रिंस कुमार वर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। सभी ने उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment