उपेंद्र कुमार विभूति ने भव्य रथयात्रा की सफलता का श्रेय प्रशासन और श्रद्धालुओं को दिया

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। राजगीर में आयोजित ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के सफल, भव्य एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समस्त राजगीरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवकों के सामूहिक सहयोग से यह धार्मिक आयोजन ऐतिहासिक और अनुकरणीय बन सका।
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार गुप्ता, राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राजगीर अपर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, रथयात्रा समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपेंद्र कुमार विभूति ने विशेष रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार गुप्ता की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रथयात्रा के प्रारंभ से समापन तक स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की। उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यातायात सुचारु बना रहा और कहीं भी अव्यवस्था या अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस बल ने पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिससे श्रद्धालुओं ने सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि ऐसे भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन राजगीर की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करते हैं। अंत में उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, समिति के सदस्यों तथा राजगीरवासियों को पुनः बधाई देते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जय जगन्नाथ!

Leave a Comment