संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा जिला जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से बिहार सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी नेताओं ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल सभी नेताओं के अनुभव और कार्यक्षमता से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

जिला जदयू परिवार ने विशेष रूप से नवनियुक्त मंत्री निशांत कुमार एवं श्रवण कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नेताओं ने कहा कि दोनों मंत्री लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इनके मंत्री बनने से नालंदा सहित पूरे बिहार के विकास को मजबूती मिलेगी।
जदयू नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए राज्य को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्री जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष मो. अरशद, नगर अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार, विनोद प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार, विनय कुमार, संजय पासवान, भवानी सिंह, अजय पटेल, अमित कुमार रिक्की, अखलाक अहमद, राजेंद्र प्रसाद, निशांत चंद्रवंशी, मो. मेराज उद्दीन, आलोक कुशवाहा, रीतेश कुशवाहा, मो. इम्तियाज अंसारी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता शामिल रहे।







