पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने लगाया जनता दरबार, 20 शिकायतों की हुई सुनवाई

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अजीत कुमार
जहानाबाद (अपना नालंदा)। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में पहुंचे कई लोगों ने बताया कि वे न्याय की उम्मीद लेकर यहां आए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें यहां न्याय मिलने की उम्मीद है, तो लोगों ने उम्मीद भरी नजरों से हां में जवाब दिया। इससे साफ झलक रहा था कि आमजन पुलिस प्रशासन से त्वरित न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं।

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने सभी शिकायतों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो सके।

Leave a Comment