नालंदा कॉलेज में छात्रों ने लिया तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का सामूहिक संकल्प

Written by Sanjay Kumar

Published on:

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में बुधवार को तंबाकू मुक्त संस्थान एवं समाज निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनएसएस वॉलंटियर्स को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ते हुए तंबाकू मुक्त पीढ़ी के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि तंबाकू सेवन आज देश के सामने गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। इसके कारण प्रतिवर्ष लाखों लोगों की मृत्यु हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक कर ही इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। निरंतर जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक सहयोग से नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


एनएसएस समन्वयक डॉ. बिनीत लाल ने उपस्थित लोगों को तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की लत व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य ऐसे युवा तैयार करना है जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त हों।
प्राचार्या ने छात्रों से गुटखा, पान मसाला और सिगरेट जैसे पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। मौके पर डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शशांक शेखर झा, डॉ. कुमार श्वेतांक सहित कई शिक्षक एवं एनएसएस वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

Leave a Comment