संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, नालंदा जिला शाखा की ओर से ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेड क्रॉस सदस्य, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा रेड क्रॉस ध्वज फहराकर किया गया। उन्होंने संस्था द्वारा संचालित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस केवल सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता को सशक्त बनाने वाला संगठन है।

रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. श्यामबिहारी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को संस्था से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। वहीं सचिव राजेश कुमार ने बताया कि जिले में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता अभियान और सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन एवं पूर्व मेयर सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, अंजनी कुमारी, डॉ. दीनानाथ वर्मा, डॉ. बालमुकुंद प्रसाद, डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आजीवन सदस्य बृज बिहारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।







