बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। बीपीएससी से चयनित प्रधानाध्यापक जैनेंद्र कुमार ने सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय ओंदा में अपना योगदान दिया। इससे पहले वे आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर, बिहारशरीफ में विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।
उनके योगदान के अवसर पर पूर्व विद्यालय छबीलापुर के मेंटोर शिक्षक अजय कुमार, कुंज बिहारी, कुंजेश, रौशन कुमार सिंह, राकेश कुमार, सूरज नारायण, राखी कुमारी एवं अशोक कुमार सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं, अस्थावां प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय ओंदा में प्रभारी अरुणिमा चंद्रशेखर, कुमार सुदीप, अनुराधा रानी, संगीता कुमारी, ओम प्रकाश, रामाभिषेक गहलोत, शबनम बेगम, मधुलिका, प्रियंका कुमारी, शशिभूषण कुमार, अंजली सिन्हा, पवन कुमार एवं लिपिक अजीत कुमार सहित सभी शिक्षकों और कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर जैनेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय का संचालन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चेतना सत्र से लेकर शैक्षणिक गतिविधियों तक हर कार्य को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से सहयोग की अपेक्षा जताई।
विद्यालय परिवार ने भी उनके मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अनुशासित वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।







