हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करेगा नवबिहार टाइम्स

Written by Sanjay Kumar

Published on:

औरंगाबाद (बिहार)। हिन्दी पत्रकारिता के गौरवपूर्ण 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिन्दी पत्रकारिता दिवस 2026 के अवसर पर नवबिहार टाइम्स (हिन्दी दैनिक) द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
नवबिहार टाइम्स की ओर से दिए जाने वाले सम्मान पत्र के माध्यम से उन पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आयोजन का उद्देश्य हिन्दी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा को सम्मान देना और पत्रकारिता के मूल मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
इस संबंध में नवबिहार टाइम्स के सम्पादक कमल किशोर ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान समारोह पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ युवा पत्रकारों को ईमानदार और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों एवं मीडिया जगत में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Comment