डैफोडिल पब्लिक स्कूल में मदर्स डे उत्सव बना भावनाओं और सम्मान का संगम

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। स्थानीय मंगला स्थान स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना से जोड़ना था। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय और भावनात्मक नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील क्लब बिहारशरीफ की अध्यक्ष रश्मि रानी, सचिव कुमारी रश्मि, पूर्वाध्यक्ष मंजू प्रकाश, डॉ रश्मि नारायण, पूनम कुमारी, नीतू, अमिता रानी, सुनीता सिंहा, परियोजना प्रबंधक अंजलि कुमारी, शबाना तबस्सुम, सुबेक्शा लेप्चा तथा रेनू कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई और उपस्थित अभिभावकों व विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथियों का स्वागत किया।


इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, कविता, भाषण, नृत्य और पोस्टर मेकिंग जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी माताओं को हस्तनिर्मित कार्ड एवं उपहार भेंट कर भावुक कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कई माताएं भावुक होती नजर आईं।
विद्यालय के चेयरमैन रंजीत प्रसाद सिंह एवं प्राचार्य डॉ रवि चंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती हैं और उनके त्याग, प्रेम, स्नेह एवं संस्कारों का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के सम्मान से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।


इनर व्हील क्लब बिहारशरीफ की अध्यक्ष रश्मि रानी ने कहा कि मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि मां के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए कई मनोरंजक खेल और गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। पूरा विद्यालय परिसर भावनाओं, उत्साह और खुशियों से सराबोर नजर आया।


मंच संचालन छात्रा प्रियदर्शिनी मेहता एवं प्रियांशी कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजलि कुमारी, हिना कौसर, प्रिया कुमारी, अनीशा राज, रेणु कुमारी, कुमारी पूनम, सुबेक्षा लेप्चा, ज्योति मेहता, संजय कुमार, अजीत कुमार, दीपक कुमार, अन्नू भारती, रीना कुमारी, तलत आफरीन, कहकशां नाज, नैना रस्तोगी, डॉ महेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार दिवाकर, अखिलेश, सुमंत, सत्यम, अतुल अभिलाष, सुधांशु कुमार सुमन, प्रीति कुमारी, ज्योति, नृत्य शिक्षिका इंद्राणी, निशा भारती, अनुषा रूपल तथा संगीत शिक्षक दिलखुश पांडे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment