ई-शिक्षाकोष में अनियमित उपस्थिति पर शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण

Written by Sanjay Kumar

Published on:

कई दिनों तक अनुपस्थित रहने और आउट टाइम दर्ज नहीं करने का आरोप

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा कार्यालय की स्थापना शाखा ने रहुई प्रखंड के मध्य विद्यालय देकपुरा में पदस्थापित शिक्षक संजीव कुमार से ई-शिक्षाकोष ऐप पर अनियमित उपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। यह पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), नालंदा की ओर से जारी किया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय निर्देशानुसार जिले के सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को प्रतिदिन ई-शिक्षाकोष ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है। विभाग द्वारा समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाती है। अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक की समीक्षा में पाया गया कि संबंधित शिक्षक कई दिनों तक उपस्थिति दर्ज नहीं कर विद्यालय से अनुपस्थित रहे। वहीं कई दिनों में उपस्थिति विलंब से एवं अनियमित तरीके से दर्ज की गई। इसके अलावा विद्यालय छोड़ने का आउट टाइम भी दर्ज नहीं पाया गया।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari

पत्र में कहा गया है कि उक्त स्थिति से यह प्रतीत होता है कि शिक्षक द्वारा विद्यालय का संचालन मनमाने ढंग से किया गया तथा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। साथ ही बिना उपस्थिति दर्ज किए वेतन के रूप में सरकारी राशि लेने का मामला भी परिलक्षित होता है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शिक्षक को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सरकारी राशि के दुरुपयोग, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ तथा कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

Leave a Comment