गांधी-शास्त्री जयंती के साथ शिव कुमार प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के भैंसासुर स्थित जानकी शिशु महाविहार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता स्वर्गीय शिव कुमार प्रसाद की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तीनों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रंधीर रंजन मंटू ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी के रास्ते पर चलकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अपने पिता शिव कुमार प्रसाद को याद करते हुए कहा कि वे उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं और उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर वे समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं।

इसके बाद नालंदा जिला बार एसोसिएशन भवन में स्वर्गीय शिव कुमार प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, सचिव दिनेश कुमार सिन्हा, रणधीर रंजन मंटू, अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय भारद्वाज, स्वर्गीय शिव कुमार प्रसाद के मामा जगदीश प्रसाद, जानकी शिशु महाविहार के प्राचार्य संजय कुमार, शिक्षक राहुल रंजन, पवन कुमार पांडे, इंद्र भूषण प्रसाद एवं उदय सर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Comment