बिहार की समाजसेवी रेनू पासवान को ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश संसद से मिला निमंत्रण

Written by Sanjay Kumar

Published on:

पटना (अपना नालंदा)।बिहार की बेटी और मुज़फ़्फ़रपुर की समाजसेवी रेनू पासवान को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित संस्था ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। उन्हें “वर्ल्ड स्कूल समिट – क्लस्टर ऑफ अचीवर्स 2026” में भाग लेने और अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।
रेनू पासवान तेजस्विनी भारत फाउंडेशन के माध्यम से समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जेंडर समानता और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से समाज में अलग पहचान बनाई है।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सानिया मिर्ज़ा, सायना नेहवाल, परिणीति चोपड़ा, चेतन भगत और करण जौहर जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
रेनू पासवान की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि बिहार की प्रतिभा, संघर्ष और सामाजिक चेतना की वैश्विक पहचान भी है। उनका सम्मान आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर युवतियों, के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Leave a Comment