प्रेम-प्रसंग में हत्या करके हरनौत थाना के शेरपुर में फेंकी गई थी अंशु का शव, खुलासा

Written by Sanjay Kumar

Published on:

हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)।तकरीबन एक माह पूर्व हरनौत थाना क्षेत्र के शेरपुर के पास मिले एक अज्ञात शव का पुलिस ने खुल्लासा किया है।मृतक का शव मोकामा बाजार क्षेत्र था।जो हत्या करके शेरपुर में फेकी गई थी।
दरअसल मृतक नाबालिक के पिता रामाशीष दास ( मोकामा नगर परिषद के वार्ड संख्या पांच) ने मोकामा थाना में बीते 23 अप्रैल को अनहोनी को लेकर एफआईआर दर्ज करवाया था।कि मेरा बेटा अंशु कुमार 20 मार्च को घर से लखीसराय हेतु अपने दोस्त के यहां ईंद में कहकर निकला था।यहां तक शाम पांच साढ़े पांच बजे फोन भी किया की पहुंच गया। लेकिन तब से फोन स्विच ऑफ है। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने इस मामले को एएसआई मृत्युंजय के जिम्मे सौंप दिया।इससे पूर्व हरनौत थाना के शेरपुर खंदा में 21 मार्च के शाम सवा छः बजे हरनौत पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था। उन्होंने विभिन्न थानों में इनफार्मेशन दी। यहां तक इस अज्ञात शव का फोटो सहित अखबार में छपा एवं वीडीयो में चला था। पेट फाडा हुआ एवं आंत निकला हुआ शव को हरनौत पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ ले गया था।शव का अंतिम संस्कार भी किया एवं यूडी केस दर्ज किया। फ़ोटो सहित यह दु:ख खबर परिजन के आंखों तक किसी प्रकार पहुंचा।तब पुनः परिजन थाना में गया। क़ातिल के गिरफ्तारी की मांग की। पुनः मोकामा पुलिस ने अनुसंधान तेज की।यहां तक बीते बुधवार यानी 22 अप्रैल को बाढ़ डीएसपी-1 राधाकृष्ण ने मोकामा पुलिस के सहयोग से इस कांड का खुलासा भी‌ किया है।सुपारी देकर प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या हुई थी।जो पड़ोस के हीं 16 वर्षीय एक किशोरी से प्रेमजाल में फंसा था।इस संबंध से किशोरी के परिजन नाराज थे और उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। जिसमें प्रेमिका के मुहंबोला चाचा ने राजिस रच कर 16 वर्षीय प्रिंश कुमार को पेट फाड़कर हत्या करके शेरपुर टाल क्षेत्र में फेंक दिया था।ताकि सबूत मिट जाए।
अपने भतीजी के प्रेम प्रसंग में खफा मुंहबोला चाचा कुख्यात ज्ञान पर प्रकाश साजिश रचकर खुद अभि फरार है। साजिश के तहत परिजनों ने पहले किशोरी का माइंडवाश कर उसे अपनी साजिश में शामिल किया और फिर उसी के जरिए अंशु को घर से भागने के लिए उकसाया।

Speeding Car Wreaks Havoc on NH-20: One Dead, Two Injured

प्रेमिका के स्‍वजनों की साजिश के अनुसार 20 मार्च को दोनों घर से भागकर बख्तियारपुर पहुंचे। योजना के तहत दोनों रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर उतर गए।वहां उतरते ही प्रेमिका के स्‍वजनों ने अंशु को दबोचा लिया। जिसमें कुख्यात ज्ञान प्रकाश के दोस्त विजय कुमार समेत अन्य शामिल था।वे उसे एक गाड़ी में बिठाया और अपने साथ लेकर हरनौत के शेरपुर तरफ ले गए, जहां उसे बहला-फुसलाकर नदी किनारे सुनसान स्थान पर पहुंचाया। गला और खंजर से पेट चीरकर अंशु की हत्या कर दी गई तथा शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता, बड़ी बहन एवं कुख्यात ज्ञान प्रकाश के दोस्त विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से इस खौफनाक वारदात में प्रयुक्त एक चाकू,एक कार ,पांच मोबाइल सहित मृतक का चप्पल भी बरामद किया है। फिलहाल मुख्य आरोपी कुख्यात ज्ञान प्रकाश पुलिस के रडार पर है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ज्ञान प्रकाश इलाके का कुख्यात अपराधी रहा है। उसने अप्रैल 2005 में मोकामा कैथोलिक चर्च के फादर मैथ्यू उजुथल की चाकू से गर्दन काट दी थी। तीन सप्ताह तक फादर मैथ्यू जीवन मृत्यु से संघर्ष करते रहे थे और कुर्जी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके अलावा वर्ष 2011 में फादर माइकल इग्नेशियस पर भी उसने हमला करवाया था। साजिश रचैता कुख्यात ज्ञान प्रकाश पर मोकामा सहित कई थानों में विभिन्न संगीन मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment