संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।राजगीर के कुंड परिसर कुटिया में भारतीय राजवार राजवंशी समाज नालंदा के द्वारा के ग्रामीण विकास एवं सूचना जन जन संपर्क के नवमनोनित मंत्री श्रवण कुमार का अभिनंदन समारोह भारतीय रजवार समाज नालंदा के अध्यक्ष बालेश्वर राजवंशी के नेतृत्व मे किया गया।इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष ने कहा कि पूरे राजवंशी समाज ने पूरे जोश के साथ गरीबों शोषित वंचितों के नेता का अभिनंदन किया ।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अपने समाज को एक जुटता बनाए रखे कुंड परिसर में बने हुए कुटिया को भी काफी सहयोग किया और भविष्य में भी करेंगे और विकास का कार्य काफी तेजी से होगा और मलमास मेले में आए हुए अतिथियों के लिए काफी सुविधा उपलब्ध हो गया कुंड परिसर दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का अवशोषण भी दिए हैं बिहार की सरकार अपके साथ आपके विकास को कृतसंकल्पित है बिहार में जब से नीतीश कुमार को जनता ने आशीर्वाद दिया तब से लेकर अब तक मुख्यमंत्री सम्राट सरकार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास कर हर समाज को बराबरी का मौका मिला सम्मान मिला है मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी बिहार नीतीश मांडल पर चलकर बिहार को टाप पांच राज्यों में शामिल कराने को लेकर काम कर रही है करेगी भी हमारी सरकार बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती थी है और रहेगी बिहार वासियों की सेवा करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य रहा है।

मौके पर उपस्थित जीरो देवी नगर परिषद अध्यक्ष श्री श्याम दोव राजवंशी श्री सुरेंद्र राजवंशी मिथिलेश राजवंशी चंदन राजवंशी बिरजू राजवंशी संपत राजवंशी उदय राजवंशी अरुण राजवंशी वार्ड पार्षद कविता कुमारी वार्ड पार्षद मनीषा कुमारी वार्ड परिषद विनोद राजवंशी जदयू नेत्री मीरा कुमारी वार्ड पार्षद और 100 ग्रामीण उपस्थित रहे।







