ई-शिक्षा कोष में उपस्थिति नहीं दर्ज करने वाले शिक्षकों पर हो कार्रवाई : गायत्री देवी

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
पटना (अपना नालंदा)। नालंदा जिले में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में तेजस्वी फैन्स एसोसिएशन की सचिव गायत्री देवी ने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पटना तथा नालंदा जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Speeding Car Wreaks Havoc on NH-20: One Dead, Two Injured


दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रहुई प्रखंड के कई शिक्षक वर्ष 2025 से अब तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें नियमित वेतन का भुगतान किया जा रहा है। आवेदन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलचंदपुर के श्यामु कुमार, उर्दू मध्य विद्यालय इन्दवास के विनय कुमार, उ०मा० विद्यालय देकपुरा के संजीव कुमार तथा प्राथमिक विद्यालय बोकना के पंकज कुमार के नाम का उल्लेख किया गया है।
गायत्री देवी ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि पूर्व में इसी तरह की लापरवाही के मामले में मध्य विद्यालय सोनसा, गोविंदपुर के प्रधानाध्यापक मो. निशात आलम को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की गई थी। ऐसे में समानता के आधार पर अन्य आरोपित शिक्षकों पर भी एक जैसी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक एवं जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Comment