स्टूडेंट पॉइंट विशाल सर बिहारशरीफ में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 65 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट स्थित स्टूडेंट पॉइंट कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 65 मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्थान के संस्थापक विशाल सर द्वारा मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों की भी उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गर्व से भरा नजर आया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक विशाल सर ने कहा कि यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का मनोबल बढ़े और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट पॉइंट सिर्फ एक कोचिंग संस्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां से निकलकर कई छात्र आज रेलवे, एसएससी, अर्धसैनिक बल, आर्मी, बीपीएससी, बिहार पुलिस, इनकम टैक्स समेत विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कई छात्र डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर रहे हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।
विशाल सर ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य है कि यहां पढ़ने वाला हर छात्र न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन करे। उन्होंने विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा और मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था का भी उल्लेख किया, जिससे हर वर्ग का बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके और देश के विकास में योगदान दे सके।
कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। दसवीं की छात्रा सोनम कुमारी, जिन्होंने अंग्रेजी विषय में 90% अंक प्राप्त किए, ने बताया कि यह सफलता उनके शिक्षकों की मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम है। वहीं पूजा कुमारी ने कहा कि विशाल सर के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

Rajgir–Patna Express to Run Regularly from April 6; MP Kaushalendra Kumar to Flag Off the Train.

इस अवसर पर संस्थान के व्यवस्थापक मणि कुमार ने बताया कि स्टूडेंट पॉइंट में कमजोर छात्रों के लिए विशेष एक्स्ट्रा क्लास की व्यवस्था की जाती है, साथ ही अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अनुशासित जीवन जीने की भी शिक्षा दी जाती है। वहीं नागमणि कुमार ने बताया कि संस्थान में आधुनिक डिजिटल माध्यमों से भी पढ़ाई कराई जाती है, जिससे छात्र समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
कार्यक्रम के दौरान अंकित कुमार, सोनी परवीन, मेघा रानी, सुकृति कुमारी, आशीष राज, सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी सहित कई अन्य छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान ने उन्हें इस योग्य बनाया है कि वे आज सम्मानित हो सके।
समारोह के अंत में सभी छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और अपने शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में और मेहनत करेंगे तथा अपने संस्थान, माता-पिता और समाज का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment