तालिमी मरकज संघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा मांग पत्र

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
पटना (अपना नालंदा)। बिहार राज्य तालिमी मरकज संघ के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप “गौरव बिहार” और “गौरव बेगूसराय” का स्मृति चिह्न भेंट किया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान संघ की ओर से मुख्यमंत्री को एक विस्तृत अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया, जिसमें संगठन की गतिविधियों, सामाजिक योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया। इसके साथ ही संघ ने तालिमी मरकज से जुड़े कर्मियों की समस्याओं और उनकी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। इसमें कार्यरत कर्मियों की स्थिति सुधारने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई गई।


शिष्टमंडल में संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहसिन अंसारी, प्रदेश सचिव तारिक अनवर, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मोहम्मद अकबर तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अमजद प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखते हुए संगठन की मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया।

Married Woman Appeals to SP Over Lack of Action in Dowry Harassment Case


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिष्टमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुनने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील है तथा उचित स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इसी क्रम में संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर निशांत कुमार से भी मुलाकात की और संगठन से संबंधित समस्याओं व सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। इस पहल की तालिमी मरकज कमिटी नालंदा के शाहिना कैश और मोहम्मद आजाद आलम ने सराहना करते हुए प्रदेश संघ को हर संभव सहयोग देने की बात कही।

Leave a Comment