मतदाता अधिकार समापन कार्यक्रम में नालंदा जिले की उल्लेखनीय भागीदारी : डॉ. जगदीश प्रसाद

Written by Subhash Rajak

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। 1 सितंबर को पटना में आयोजित मतदाता अधिकार समापन कार्यक्रम में नालंदा जिले से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विशेषकर राजगीर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कांग्रेस नेता एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. जगदीश प्रसाद ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जो कांग्रेस के प्रति जनता के विश्वास और उम्मीद को दर्शाती है।

NMOPS observed black day demanding restoration of old pension, employees expressed their protest by tying black ribbons”


डॉ. प्रसाद ने राजगीर विधानसभा समेत पूरे नालंदा जिले के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता आज जननायक राहुल गांधी की ओर आशा और विश्वास भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा—”राहुल गांधी जी के विचारों और उनके संघर्ष को जनता तक पहुंचाने का कार्य मैं बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में करूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता अब एनडीए सरकार को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता ने मन बना लिया है कि आगामी चुनावों में INDIA महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Leave a Comment