बिहारशरीफ में ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत, राजगीर में होगा हीरो एशिया कप 2025

Written by Subhash Rajak

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)।आज बुधवार को बड़ी पहाड़ी स्थित फिटनेस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, बिहार विधान परिषद की सदस्य रीना यादव, जिलाधिकारी कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी मौजूद रहे।

29 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा आयोजन

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर, राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण होगा।

8 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, कजाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी।
यह पहला अवसर है जब एशिया कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन बिहार में होने जा रहा है।

NCC कैडेट और हॉकी टीम की भागीदारी

ट्रॉफी गौरव यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट और नालंदा हॉकी टीम ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

बिहार की बढ़ेगी वैश्विक पहचान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एशिया कप का आयोजन बिहार के लिए गौरव की बात है। यह न केवल राज्य की खेल क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की पहचान को सुदृढ़ बनाएगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment