नमस्कार दोस्तों ! आज हम बात करने जा रहे है करंदा टैंक के बारे में जो बिहार राज्य के नालंदा जिले के राजगीर में स्थित है | करंदा टैंक हमारे भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्थल है जो एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है |
करंदा टैंक भगवान बुद्ध के समय से जुड़ी है और यह टैंक बोद्ध धर्म के लिए महत्वपूर्ण तीर्थस्थल के रूप में है जो राजगीर के आकर्षण केंद्रों में प्रसिद्ध है | तो चलिए लेख को आगे बढ़ाते हैं और जानते हैं इस धार्मिक तीर्थस्थल करंदा टैंक के बारे में |
करंदा टैंक का इतिहास | History of Karanda Tank
Contents
- 1 करंदा टैंक का इतिहास | History of Karanda Tank
- 2 करंदा टैंक का महत्व | The Importance of Karanda Tank
- 3 प्राकृतिक सौन्दर्य | Nature’s Beauty
- 4 कैसे पहुँचे करंदा टैंक ? | How To Reach Karanda Tank
- 5 करंदा टैंक एंट्री फीस | Entry Fee For Karanda Tank
- 6 करंदा टैंक की यात्रा करने का सर्वोत्तम समय
- 7 अन्य पर्यटन स्थल
- 8 पर्यटकों के लिए सुझाव
- 9 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- 10 निष्कर्ष
दोस्तों बात करें करंदा टैंक का इतिहास का तो आपको बता दें यह मौर्य के गौरवशाली प्राचीन इतिहास और अच्छी तरह से निर्मित संरचनाओ की बात करता है |
पौराणिक कथाओं के अनुसार
इस स्थान पर भगवान बुद्ध अपने प्रवास के दौरान यहाँ स्थित तालाब में स्नान करते थे जिससे हमे यह पता चलता है की यह करंदा टैंक भगवान बुद्ध के कालखंड से जुड़ा हुआ है |
इस स्थान पर बोद्ध भिक्षु निवास करते थे और साथ ही बोद्ध धर्म के उपदेशों का प्रचार प्रसार करते थे | यह स्थल बोद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण पवित्र तीर्थस्थल के रूप में है | हालाकी समय के साथ साथ इस स्थान का नवनिर्माण भी कराया गया |
करंदा टैंक का महत्व | The Importance of Karanda Tank
करंदा टैंक धार्मिक , इतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ साथ शिक्षा के केंद्र के रूप में भी कार्य करता है क्योंकि यह स्थल भगवान बुद्ध से जुड़ा है जो हमे बोद्ध धर्म के उपदेशों से प्रभावित करता है
और साथ ये यह स्थल हमे भगवान बुद्ध के दिखाए हुए मार्ग पर चलने को सिखाता है | यह स्थान बोद्ध धर्म के संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है इसलिए यह स्थल बोद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है |
प्राकृतिक सौन्दर्य | Nature’s Beauty
करंदा टैंक प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरा हुआ है | यह स्थान हरे -भरे पेड़- पोधों , शुद्ध हवाएं और शांत वातावरण से भरपूर है | यह स्थान की सुंदर्ता सूर्योदय और सूर्यास्त के समय काफी सुन्दर लगता है और मन को अद्भुत अनुभव करता है |
कैसे पहुँचे करंदा टैंक ? | How To Reach Karanda Tank
करंदा टैंक बिहार राज्य के नालंदा जिले के राजगीर शहर में स्थित है जिसके लिए सबसे पहले आपको नालंदा आना होगा जिसके लिए आप हवाई मार्ग , ट्रेन या सड़क मार्ग का चयन कर सकते है | नालंद आने के पश्चात आप राजगीर के लिए प्रस्थान करेंगे फिर आप इस करंदा टैंक तक पहुँच सकेगे |
- निकटतम हवाई अड्डा : जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा , पटना
- निकटतम रेल्वे स्टेशन : राजगीर रेल्वे स्टेशन
- निकटतम बस स्टेशन : राजगीर बस स्टेशन
करंदा टैंक एंट्री फीस | Entry Fee For Karanda Tank
प्रिय पर्यटकों आप सभी को जानकार हैरानी होगी इस स्थान का भ्रमण करने के लिए आपको कोई entry fee नहीं लगती| यह बिल्कुल निः शुल्क है |
करंदा टैंक की यात्रा करने का सर्वोत्तम समय
करंदा टैंक की यात्रा के लिए आप किसी भी समय जा सकते है किन्तु हमारी सलाह अनुसार आपको यहाँ ऑक्टोबर से मार्च महीनों के बीच घूमने आना चाहिए क्योंकि इस समय मौसम अनुकूल रहता है और आप पर्यटनों के लिए काफी आरामदायक साबित होता है |
अन्य पर्यटन स्थल
राजगीर में कई पर्यटन स्थल है जहां आप घूमने जा सकते है | जैसे –
यह सारी जगहे राजगीर मे प्रमुख आकर्षण के स्थल हैं | जब आप यहाँ आएंगे तो आपको एक अलग दुनिया का अहसास मिलेगा जो आपको एक आंतरिक खुशी और सुकून देगा | और साथ ही आप राजगीर के प्राचीन इतिहास के बारे में जानेंगे और समझेंगे ।
पर्यटकों के लिए सुझाव
- इस स्थान के आसपास कई प्राचीन संगरचनाए है जिसका आपको अन्वेषण करना चाहिए
- आसपास के स्थलों का भी भ्रमण करे |
- अपने साथ नाश्ता और पनि रखे ताकि आप यात्रा के दौरान ऊर्जावान रहे |
- अपना समय ले और वातावरण का आनंद उठाए |
- अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करे |
- यदि आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आप जरूर अपने साथ कैमरा ला सकते है और यहाँ की यादों को कैप्चर सकते है |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
करंदा टैंक कहाँ स्थित है ?
करंदा टैंक बिहार राज्य के राजगीर में स्थित है |
करंदा टैंक किस धर्म से जुड़ा है ?
करंदा टैंक बोद्ध धर्म से जुड़ा है |
करंदा टैंक किस कालखंड से जुड़ा है ?
करंदा टैंक भगवान बुद्ध के कालखंड से जुड़ा है |
करंदा टैंक और भगवान बुद्ध का क्या संबंध है ?
पौराणिक कथाओं के अनुसार इस स्थान पर भगवान बुद्ध अपने प्रवास के दौरान इस तालाब में स्नान करते थे |
करंदा टैंक के अलावा कौन कौन से प्रसिद्ध स्थल है ?
करंदा टैंक के अलावा कई अन्य प्रसिद्ध स्थल भी है जैसे विश्व शांति स्तूप , राजगीर रोप वे , नालंदा विश्वविद्यालय इत्यादि |
निष्कर्ष
करंदा टैंक धार्मिक, एतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करता है साथ ही यह एक शिक्षा के केंद्र के रूप में भी कार्य करता है |
यह स्थान गौतम बुद्ध से जुड़ा है जो हमे उनके के दिखाए गए मार्ग पर चलना सिखाता है | यह हमारे भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पवित्र स्थल है |
आशा करते है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न हो या आप हमे कुछ बताना चाहते है तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते है|
धन्यवाद
आपका दिन शुभ हो !