संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रश्नपत्र लीक और बिगड़ती कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन राजीव कुमार मुन्ना ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए विवेक सिन्हा ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा भ्रष्टाचार के कारण लोगों को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों की आवाज़ उठाती रहेगी।
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम 43 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के समापन पर अजय कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर इंजीनियर टीपू रहमान, मीडिया प्रभारी अजीत यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेकानंद पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मो. इम्तियाज आलम, मो. उस्मान गनी, विद्यानंद कुमार, शिवनारायण चौधरी, विजय मिश्रा, प्रियंशी कुमारी, अनिल कुमार, शिशुपाल कुमार, बाल्मीकि यादव, असगर भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना, सौंपा ज्ञापन
Written by Sanjay Kumar
Published on:







