संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। हैदराबाद के गाचीबोली स्टेडियम में 6 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बालिका रग्बी चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में बिहार ने पश्चिम बंगाल को 37-5 के एकतरफा अंतर से हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंशी राकेश राज ने बताया कि बिहार की विजेता टीम में नालंदा जिले की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी कोमल कुमारी और खुशी कुमारी शामिल थीं। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से नॉकआउट और कांस्य पदक मुकाबले में उनके आक्रामक खेल और महत्वपूर्ण ट्राई ने बिहार की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन से नालंदा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ।
इस उपलब्धि पर ग्रामीण विकास मंत्री एवं रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के संरक्षक श्रवण कुमार, एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय प्रकाश मयूख, सचिव पंकज ज्योति, वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी आलोक चंद चौधरी, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष मुन्नालाल, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष डॉ. रवि चंद कुमार, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, संयुक्त सचिव अभिषेक राज, एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स ज़ोन के निदेशक संजय कुशवाहा, डॉ. राजीव कुमार रंजन, डॉ. निर्जल नाथ, विवेक कुमार, रितेश रंजन, शेखर कुमार, चुनचुन कुमारी, अल्पना कुमारी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने बिहार टीम और दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जूनियर राष्ट्रीय बालिका रग्बी चैंपियनशिप में बिहार ने जीता कांस्य, नालंदा की कोमल और खुशी ने बढ़ाया जिले का मान
Written by Sanjay Kumar
Updated on:







