श्याम नगर के छात्र अमृतेश राजदीप ने सीबीएसई दसवीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल किया

Written by Sanjay Kumar

Published on:

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम बीते बुधवार को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष भी कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इसी क्रम में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर गांव निवासी पिंटू पासवान के पुत्र अमृतेश राजदीप ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Married Woman Appeals to SP Over Lack of Action in Dowry Harassment Case


अमृतेश राजदीप ने पटना स्थित एक निजी विद्यालय से पढ़ाई करते हुए यह शानदार सफलता प्राप्त की है। उनके चाचा संजय पासवान ने बताया कि अमृतेश बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बेहद लगनशील और मेहनती रहा है। वह नियमित रूप से पढ़ाई करता था और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ता रहा।
उन्होंने कहा कि यह सफलता अमृतेश की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। परिवार को अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है।
अमृतेश की सफलता की खबर मिलते ही घर और गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। आसपास के दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि अमृतेश की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Comment