समाजसेवी अरविंद सिन्हा ने मनाया मुख्यमंत्री जन्मोत्सव संग होली मिलन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नू
नूरसराय (अपना नालंदा)। समाजसेवी सह परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं मंगलमय स्वास्थ्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह के उपरांत होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अरविंद कुमार सिन्हा ने उपस्थित सहयोगियों और समर्थकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली गीतों की धुन पर समाजसेवी और उनके साथियों ने उत्साहपूर्वक ठुमके लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह रंगीन और उल्लासमय हो गया।


इस अवसर पर अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जिसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
कार्यक्रम में विजय महतो, पंकज सिंह, अमन सिंह, इंद्रमणि प्रसाद, दिग्विजय सिंह, अमरेंद्र कुमार, बबलू, चंद्रशेखर, संटू महतो, सीटू सिंह, चिक्कू, फंटूश सिंह, शशिरंजन, संजय यादव, रणधीर कुमार, कुमार धीरज, भूषण महतो, प्रदीप कुमार एवं रंजीत छपरिया सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment