बिहारशरीफ समर कैंप में 665 बच्चे कर रहे सहभागिता, केआरपी व प्रदेश स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड में संचालित समर कैंप का निरीक्षण केआरपी सुरंजन कुमारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न साक्षरता केंद्रों का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया तथा बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने की प्रगति और सहभागिता की जानकारी प्राप्त की।
सुरंजन कुमारी ने बताया कि बिहारशरीफ प्रखंड में समर कैंप का संचालन व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज के सहयोग से बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनमें सीखने की रुचि बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभिन्न साक्षरता केंद्रों में कुल 665 बच्चे नियमित रूप से समर कैंप में भाग ले रहे हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं। कैंप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सामान्य ज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया है।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों पर शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा कैंप की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इधर, समर कैंप की गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था का मूल्यांकन करने के लिए प्रदेश स्तरीय टीम ने भी बिहारशरीफ के विभिन्न साक्षरता केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा कार्यक्रम की सराहना की। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment