चितरंजन कुमार
चंडी (अपना नालंदा)। चंडी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर में पांचवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावपूर्ण माहौल में विदाई दी।
समारोह के दौरान शिक्षक रौशन कुमार ने उत्तीर्ण छात्रों को तिलक लगाकर, फूलों की वर्षा कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा साधन है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए।

प्रधान शिक्षिका अनिशा कुमारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि जहां भी जाएं, अनुशासन और संस्कार को कभी न छोड़ें। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा का अर्थ केवल मैट्रिक या इंटर पास कर डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर उसमें उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी की सलाह दी।
शिक्षिका कुमारी तनुजा सिन्हा और पूनम कुमारी ने बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार क्षेत्र चुनकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिक्षिका रानी कुमारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर विद्यालय की ओर से हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा सेवी अशोक कुमार ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक माहौल देखने को मिला। इस मौके पर संजना कुमारी, शिवानी कुमारी, राधा कुमारी, पार्वती कुमारी, जयरानी, प्रतिमा कुमारी, पवन कुमार, कन्हैया कुमार, मोहित कुमार, शिवम कुमार सहित कुल 35 बच्चों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र देकर विद्यालय से विदाई दी गई और उनके सफल भविष्य की कामना की







