अखिलेंद्र कुमार
पटना (अपना नालंदा)।जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर कार्यालय में पदस्थापित लिपिक शम्भू कुमार पर विभागीय नियमों के विरुद्ध दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि पहली पत्नी नीतू कुमारी के जीवित रहते तथा विभाग से पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना उन्होंने दूसरी शादी रचा ली, जो कि सरकारी सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
इस संबंध में कुर्जी, पटना निवासी सविता देवी द्वारा एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि शम्भू कुमार न केवल दूसरी पत्नी के साथ रह रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचार के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जित कर पटना में मकान भी बनाया है।
परिवाद के आलोक में आरडीडीई, पटना प्रमंडल द्वारा पत्रांक 2006, दिनांक 10/12/2025 के माध्यम से कारण-पृच्छा की गई। इसके बाद पत्रांक 37, दिनांक 08/01/2026 को संबंधित पदाधिकारी द्वारा समर्पण पत्र भी दिया गया, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कार्रवाई नहीं होने से विभाग की छवि धूमिल होने की बात कही जा रही है। परिवादकर्ता सविता देवी ने विभाग से मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लिपिक के विरुद्ध शीघ्र एवं सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन कायम रह
विभागीय अनुमति बिना दूसरी शादी, लिपिक पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल
Written by Sanjay Kumar
Published on:







