अपना नालंदा संवाददाता
हिलसा। छात्र जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में छात्र जदयू की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में हिलसा क्षेत्र के तीन युवाओं को प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में चंदन कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, आशीष कुमार को प्रदेश महासचिव, और पूजा कुमारी को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

इन नियुक्तियों से हिलसा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर खुशी और गर्व का वातावरण है। मनोनयन प्राप्त युवाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, विधान परिषद सदस्य रीना यादव, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम, और युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवचयनित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक पहुँचाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया है।