अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।शुक्रवार को जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय, बड़ी पहाड़ी, बिहारशरीफ में राजद के संगठन चुनाव 2025-28 के तहत जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक श्रीमती एज्या यादव ने की, जबकि संचालन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी उमेश पंडित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती एज्या यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्येक कार्यकर्ता नेता तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। छात्र, नौजवान, किसान और महिलाएं वर्तमान सरकार से त्रस्त हैं। राज्य में अपराध अपने चरम पर है और बिहार की जनता तेजस्वी यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार जीतने के लिए नालंदा को जीतना जरूरी है। इसी दिशा में संगठन को मजबूती देने हेतु आज सर्वसम्मति से सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं डेलीगेट्स ने एक स्वर में जिला अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया।
सहायक निर्वाचन पदाधिकारी उमेश पंडित ने सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को बधाई दी और उनसे शीघ्र सशक्त संगठन खड़ा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, प्रधान महासचिव सुनील यादव, सुनील साव, दीपक कुमार, मनोज यादव, खुर्शीद अंसारी, कल्लू मुखिया, निधि शर्मा, मंटू यादव, टनटन खान, सुखदेव यादव, रिंकू देवी, फारूक आजम, बलराम मिस्त्री, रामाशीष यादव, सत्येंद्र पासवान, रामाशीष चौधरी, अरुणेश यादव, रामानंद मुखिया, लक्ष्मी प्रसाद, गोलू यादव, विकास कुमार, पवन यादव, अरविंद यादव, अजय चंद्रवंशी, अमरजीत कुमार, जगत नारायण, पवन भास्कर, रामजन्म यादव सहित सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष एवं डेलीगेट उपस्थित थे।