जहानाबाद में जेन्टा ऑटो स्पा का भव्य शुभारंभ, डोर स्टेप वाहन सेवा की मिलेगी सुविधा

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अजीत कुमार

जहानाबाद(अपना नालंदा)। शहर के काको रोड स्थित माधव नगर में आधुनिक एवं सुविधाजनक वाहन देखभाल सेवाओं की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई। यहां जेन्टा ऑटो स्पा का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों एवं शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। अतिथियों ने संस्थान का उद्घाटन करते हुए इसकी सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अरवल विधायक मनोज शर्मा, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार, जनसुराज के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद भारद्वाज समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जेन्टा ऑटो स्पा के संचालक इंजीनियर बैदेही शरण ने अंगवस्त्र प्रदान कर किया।

इस अवसर पर संचालक बैदेही शरण ने बताया कि जेन्टा ऑटो स्पा का मुख्य उद्देश्य जहानाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण वाहन देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है। संस्थान की ओर से ग्राहकों को डोर स्टेप कार वॉश, एसी सर्विसिंग एवं वाहन से जुड़ी अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। ग्राहक घर बैठे अपनी जरूरत के अनुसार सेवा बुक कर सकेंगे। इसके बाद प्रशिक्षित प्रोफेशनल निर्धारित स्थान पर पहुंचकर वाहन की सफाई एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि बदलते समय में इस तरह की आधुनिक सेवा की काफी जरूरत है। जहानाबाद में इस प्रकार के स्टार्टअप की शुरुआत युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वहीं विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि ऐसे नए संस्थान खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

समारोह के अंत में संचालक बैदेही शरण ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment