लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बने सोनू कुशवाहा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठनात्मक चुनाव रविवार को सोहसराय स्थित गंगा मैरेज हॉल में संपन्न हुआ। चुनाव में युवा नेता सोनू कुशवाहा को लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से नालंदा जिलाध्यक्ष चुना गया। उनका चयन निर्विरोध होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव प्रक्रिया पार्टी के प्रधान महासचिव एवं प्रभारी हिमांशु पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अजय कुशवाहा तथा निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुशवाहा की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान दस डेलिगेट सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव कराया गया।
प्रभारी हिमांशु पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। वहीं सोनू कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तथा पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मार्गदर्शन में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके सहयोग से ही पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रेम कुमार चंदन, मल्लू महतो, सरमेरा प्रमुख संकेत कुमार चंदन, चंदन कुशवाहा, नंदन महतो, सुबोध पंडित, चमेली वर्मा, आकाश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, वीरू कुशवाहा, जगदीश महतो, रामजी महतो, बलराम कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, सुबोध पटेल, अरुण पटेल, मो. सैयद अहमद तथा मो. रियाजुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment