नालंदा न्यायालय से विदा हुए जिला जज, अधिवक्ताओं की आंखें हुईं नम

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। नालंदा जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिवक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान कई अधिवक्ता भावुक दिखाई दिए।
अपने करीब 10 माह के कार्यकाल में जिला जज गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने नालंदा व्यवहार न्यायालय को आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सौंदर्य से सुसज्जित करने की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके कार्यों और व्यवहार के कारण अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मियों के बीच विशेष सम्मान का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं महासचिव दिनेश कुमार ने मंच संचालन किया।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


समारोह को संबोधित करते हुए गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने कहा कि नालंदा में मिला प्यार, सम्मान और सहयोग वे कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि “बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं तथा न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को हमेशा अधिवक्ताओं का सम्मान करने और उनके कानूनी पक्षों को गंभीरता से सुनने का निर्देश दिया जाता रहा है। गौरतलब है कि उनका स्थानांतरण मधेपुरा जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर हुआ है, जबकि किशनगंज के जिला जज सुधांशु कुमार को नालंदा भेजा गया है।

Leave a Comment