संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। प्रगति आइकॉनिक क्लासेस की डायरेक्टर प्रगति आनंद ने 8 मई को आयोजित महा आंदोलन का समर्थन करते हुए बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से TRE-4 अधिसूचना जल्द जारी कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं और सरकार को युवाओं की भावनाओं को समझते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर प्रगति आनंद ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के हित में प्राथमिकता के आधार पर TRE-4 नोटिफिकेशन जारी होना बेहद जरूरी है, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी के कारण युवाओं के बीच असमंजस और निराशा का माहौल बन रहा है। ऐसे में नई सरकार और नए शिक्षा मंत्री से अभ्यर्थियों को काफी उम्मीदें हैं। प्रगति आनंद ने विश्वास जताया कि मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग पारदर्शिता और न्याय के साथ युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
प्रगति आनंद ने बताया कि उनके संस्थान “प्रगति आइकॉनिक क्लासेस” के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं “प्रगति डोरस्टेप एजुकेशन” योजना के तहत लड़कियों को निशुल्क शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।







