डीईओ कार्यालय के लिपिक पर अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

Written by Sanjay Kumar

Updated on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा जिला राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मो. रईस अहमद ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक नरेश प्रसाद के कार्यों की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि माध्यमिक शिक्षा शाखा में पदस्थापित लिपिक द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के पदस्थापन संबंधी कार्यों में विभागीय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई शिक्षकों ने शिकायत की कि कुछ विद्यालयों में विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर कार्य किया जा रहा है। आरोप के अनुसार, नालंदा जिले के एक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने के बाद भी अब तक नए प्रभारी का प्राधिकृत आदेश जारी नहीं किया गया है। इससे विद्यालय के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक अन्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभागीय नियमों के विपरीत कनिष्ठ शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मो. रईस अहमद ने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि संबंधित कर्मी एवं पदाधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता एवं नियमों का पालन बना रहे।

Leave a Comment