पटना के बापू सभागार में 15 जून को सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह

Written by Sanjay Kumar

Published on:

पटना (अपना नालंदा)।बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सम्मान में 15 जून को पटना स्थित बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सम्राट अशोक फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा पप्पू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। विशेष रूप से महाराष्ट्र के समता फुले परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग भाग लेंगे।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


निरंजन कुशवाहा पप्पू ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, सामाजिक समरसता और जनहित की योजनाओं को देखते हुए यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी संजय भूषण पटियाला ने दी।

Leave a Comment