नल-जल योजना बनी दिखावा, बीस दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Written by Sanjay Kumar

Published on:

हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)।स्थानीय प्रखंड अंतर्गत पोआरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में स्थित पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना इस भीषण गर्मी में विफल हो गई है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई जलमीनार और पाइपलाइन व्यवस्था के बावजूद, ग्रामीणों को पिछले बीस दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। वहीं पोआरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार उर्फ बरे पासवान,बिरेन पासवान सहित स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मोटर एवं स्टार्टर जल जाने के कारण जलापूर्ति पूर्णतः बंद है।यहां कि अधिकांश परिवार गरीब परिवार से हैं।एक-दुका घरों में चापाकल है। सरकारी चापाकल दूर में है। जिसमें लोगों को पानी पीने, नहाने, करने सहित महिलाओं को बर्तन धोने, कपड़ा साफ़ करने,खाने पकाने में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि गांव में जर जमान बेटी है।उसे नहाने व कपड़ा साफ़ करने में दूर के सरकारी चापाकल पर शर्मिंदगी महसूस होती है ‌।कहा पीछले डेढ़ माह पूर्व में भी मोटर खराब हुआ था लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदार व्यक्ति समय रहते नहीं चेता तो बिहारशरीफ स्थित कलेक्टर कार्यालय के पास प्रदर्शन करेंगे एवं मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि इस पंप के माध्यम से गांव के तकरीबन ढाई सौ घरों में पानी का सप्लाई दिया जाता है। वार्ड में एक आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है ।जिसमें करिब 40 बच्चे के नामांकित है।इस समस्या के कारण लोग अन्य स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जलमीनार के ऊपर लगे पानी में टंकी स्थापना के समय लगा था।मगर तेज-आंधी तुफान आने से उड़ गया एवं छतिग्रस्त हो गया।

Speeding Car Wreaks Havoc on NH-20: One Dead, Two Injured

इस बजह से करीब ढ़ाई वर्ष से डायरेक्टर मोटर से हीं पानी का सप्लाई हुआ करता था। जिससे पानी का प्रेशर भी कम रहता ।वहीं बिरेन पासवान, सावित्री देवी, मोहम्मद आशिक,उषा देवी,सबूजा देवी,चंदशेखर पासवान, शंकर पासवान, रणजीत मल्लिक,संकज,मो ज़ावेद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या पर पीएचईडी विभाग के प्रशासन से समाधान की मांग बृहस्पतिवार को की है। यहां तक वार्ड संख्या 13 के लेटर पैड पर उक्त समस्या का जिक्र करते हुए हरनौत बीडीओ और पीएचईडी के जेई को आवेदन भी दिया है।उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या को समाधान करने की अपील की है, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके।


वहीं पंप ऑपरेटर सह वार्ड सदस्या के पति धर्मबीर पासवान ने कहा कि मोटर सहित स्टार्टर , वायरिंग एवं सॉकेट जला हुआ है । जिससे पानी की आपूर्ति पूर्णतः ठप है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे साथ अन्य साथी को मोटर चालू करने के दौरान बिजली के झटके भी लगा था। इसमें बाल-बाल बचे थे।उन्होंने ने कहा कि पांच एचपी का मोटर लगा है।जो अज्ञात कारणों से बार-बार जल जाता है। डेड माह पहले भी खराब हुआ था।वहीं इस मामले पर बीडीओ डॉ पंकज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें शिकायत न मिली है। पीएचईडी विभाग के जेई को बोलकर इसकी जांच करवाते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर वार्ड संख्या 13 के ग्रामीणों को पानी बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Comment