पर्यटकों के लिए राजगीर जू सफारी में आधुनिक सोविनियर शॉप शुरू

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। पर्यटकों के अनुभव को और अधिक समृद्ध एवं यादगार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजगीर जू सफारी परिसर में अत्याधुनिक स्मृति चिन्ह (सोविनियर) शॉप का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस नई सुविधा का उद्घाटन राजगीर जू सफारी के निदेशक श्री रामसुंदर एम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर निदेशक श्री रामसुंदर एम ने कहा कि यह सोविनियर शॉप पर्यटकों को उनके रोमांचक वन्यजीव सफारी अनुभव की यादों को सहेजकर रखने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राजगीर जू सफारी केवल वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा का केंद्र ही नहीं है, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर और समग्र अनुभव प्रदान करना भी प्रबंधन की प्राथमिकता है। सोविनियर शॉप की शुरुआत इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर की गई है।

Bank employees to join nationwide strike on February 12 against new labor laws


नई सोविनियर शॉप में वन्यजीव थीम पर आधारित विभिन्न आकर्षक उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें हस्तशिल्प वस्तुएं, परिधान, उपयोगी दैनिक सामग्री तथा स्थानीय कला और संस्कृति से प्रेरित स्मृति चिन्ह शामिल हैं। इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और स्वदेशी उत्पादों को भी प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान राजगीर जू सफारी के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बताया।
जू सफारी प्रबंधन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सफारी भ्रमण के दौरान सोविनियर शॉप का भी अवश्य अवलोकन करें और अपने अनुभव को यादगार बनाने के लिए स्मृति चिन्हों का संग्रह करें।

Leave a Comment