चंडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

चितरंजन कुमार
चंडी (अपना नालंदा)। नगर पंचायत चंडी के भगवानपुर रोड स्थित एक परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मैट्रिक परीक्षा में कोमल भारती ने 470 अंक, प्रभात राज ने 465 अंक तथा मनीष कुमार ने 442 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में नीलू कुमार, रवि कुमार, कंचन कुमारी सहित अन्य सफल छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Rajgir–Patna Express to Run Regularly from April 6; MP Kaushalendra Kumar to Flag Off the Train.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सह जिला पार्षद पिंकी कुमारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा के अंकों से स्वयं को कमतर नहीं आंकना चाहिए, बल्कि अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
प्रोफेसर राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि सफलता मिलने के बाद भी विनम्रता बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि यही गुण व्यक्ति को आगे बढ़ने में मदद करता है। समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्राचीन गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए अनुशासन और संस्कार के महत्व पर जोर दिया तथा छात्रों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
शिक्षक धनंजय कुमार ने कहा कि जीवन में हर किसी को समान अवसर नहीं मिलता, इसलिए जो अवसर मिले उसका पूरा लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक ब्रजेश कुमार उर्फ गांधी सर, शशिभूषण कुष्माकर, इंदुभूषण कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment