शीतला मंदिर हादसे पर विधान पार्षद रीना यादव ने जताया शोक

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में 31 मार्च 2026 को हुए दर्दनाक हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना पर विधान पार्षद रीना यादव एवं पूर्व विधान पार्षद राजू यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विधान परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद एखलाक अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही माननीय विधान पार्षद रीना यादव एवं पूर्व विधान पार्षद राजू यादव के निर्देश पर वे तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


जनप्रतिनिधियों ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे हादसे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक होते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके कारण घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सका।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है। इस प्रकार कुल 6-6 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
विधान पार्षद रीना यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी।

Leave a Comment