संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।शिक्षा एवं हिंदी साहित्य लेखन में लगातार कई वर्षों से अपनी सेवा देकर दर्जनों सम्मान एवं पुरस्कार से सम्मानित होने वाले महाबोधि महाविद्यालय(बी0एड0), नालंदा के चर्चित कवि एवं ग़ज़लकार डॉ. अंजनी कुमार सुमन को उनकी नवीन पुस्तक कविता संग्रह ‘तुम्हारे प्रेम की पंखुड़ियाँ’ के लिए दिनांक 19/03/2026 (रविवार) को साहित्यक संस्था ‘तरूणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद, पूर्णिया (बिहार) द्वारा वर्ष-2026 का ‘काव्य गौरव साहित्य सम्मान’ दिया गया।

यह सम्मान उन्हें पूर्णिया के ‘कला भवन’ के साहित्य सभागार में राष्ट्रीय विक्रम संवत्सर के शुभ उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में संस्था के सचिव कैलाश बिहारी चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ0 प्रभात नारायण झा, मुख्य अतिथि बाबा बैद्यनाथ झा एवं विशिष्ठ अतिथि अशोक आलोक एवं कवि राजकुमार द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस सम्मान में उन्हें प्रतीक चिन्ह, रेशमी चादर, सम्मान पत्र एवं सम्मान राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। कवि अंजनी सुमन की पूर्व में तीन पुस्तकें ‘हार का उपहार’, ‘प्राचीन अंग प्रदेश में तंत्रवाद’ एवं अंगिका प्रबंध काव्य ‘ऋतुमंजरी’ प्रकाशित हैं। इसके अलावे इनकी रचना राष्ट्रस्तरीय पत्र-पत्रिकाओं तथा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रकाशित एवं प्रसारित होती रहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के सचिव डाॅ0 अरविन्द कुमार, प्राचार्य डाॅ0 दीपक शर्मा एवं सभी साथी प्राध्यापकों एवं स्थानीय साहित्यकारों ने बधाई दी है।




