होली के बीच इस्लामपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से महिला और पुरुष के शव बरामद

Written by Sanjay Kumar

Published on:

मोहम्मद जियाउद्दीन
इस्लामपुर (अपना नालंदा)। इस्लामपुर प्रखंड में होली का पर्व जहां अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, वहीं दो अलग-अलग स्थानों से शव मिलने की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मणीचक गांव के उत्तर स्थित गेहूं के खेत से पुलिस ने एक 26 वर्षीय विवाहित महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान मणीचक गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी विमला देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।
इस मामले में मृतका के मायके पक्ष, जो पटना जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं, ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों के बयान के आधार पर इस्लामपुर थाना में ससुराल पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
वहीं दूसरी ओर इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रामा विगहा गांव से भी एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान स्वर्गीय नारायण महतो के 45 वर्षीय पुत्र किशोरी प्रसाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही

Leave a Comment