होली से पूर्व उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 315 लीटर शराब बरामद

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। होली पर्व को लेकर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, नालंदा द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर रही है तथा संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
01 मार्च को उत्पाद विभाग की अवर निरीक्षक पुष्पा कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि नवादा से एक बोलेरो वाहन (पंजीकरण संख्या बीआर-02के-5026) अवैध शराब लेकर राजगीर की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए निरीक्षक मद्यनिषेध नितिश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया, जिसमें अवर निरीक्षक पुष्पा कुमारी, निधि कुमारी, शहरयार तथा उत्पाद सिपाही एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bank employees to join nationwide strike on February 12 against new labor laws


दल ने राजगीर थाना क्षेत्र में Rajgir Zoo Safari के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से दो बोरों में पैक लगभग 260 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से डब्लू कुमार (पिता–साधु यादव, ग्राम तड़वा, आरोपुर) तथा विक्की कुमार (पिता–हरिद्वार यादव, ग्राम सोनार खाप), दोनों थाना तनकुप्पा, जिला गया, को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में पूर्व दर्ज कांड संख्या 64/26, दिनांक 11 फरवरी से संबंधित सूचना पर राजगीर के हंस टोला में छापेमारी की गई। पहले से सील बंद एक कमरे को खुला पाया गया। तलाशी में विभिन्न ब्रांड की लगभग 27.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में रीता देवी (पति–अजय कुमार उर्फ विजय कुमार), निवासी राजगीर, को गिरफ्तार किया गया।
वापसी के दौरान प्राप्त एक अन्य सूचना पर तुलसी गली, उपाध्याय टोला में छापेमारी कर 27.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि अभियुक्ता मुन्नी देवी (पति–शोक साव) मौके से फरार हो गई।
तीनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है, जबकि फरार अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी चल रही है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब संबंधी सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment