बेन में जीविका सिलाई सेंटर का शुभारंभ, मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

सुधीर प्रसाद
बेन (अपना नालंदा)।बेन प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका सिलाई सेंटर का उद्घाटन सह आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार तथा नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में मंत्री श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जीविका दीदी को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सिलाई सेंटर के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अपने परिवार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर बल दिया।


कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार पासवान एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुश्री मनीषा भारती ने किया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बाबू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार, सुधीर प्रसाद, टुनटुन सिंह, कलीम अशरफ, सामुदायिक समन्वयक शोभा कुमारी, बसंती कुमारी, प्रेमलता कुमारी, इंदु कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
पोशाक प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिससे पूरा माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण बन गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Comment