नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर बराह में होली मिलन, जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता

Written by Sanjay Kumar

Published on:

हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)। प्रखंड क्षेत्र के बराह पंचायत सरकार भवन में रविवार को डबल खुशियां मनाई गईं। एक ओर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar का 75वां जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत के युवा, बुजुर्ग, बच्चे तथा गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बराह पंचायत की मुखिया सीता देवी, ग्रामीण अभियंता अशोक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार उर्फ पिंटु, समाजसेवी चंद्रोदय कुमार एवं तेलमर मुखिया विद्यानंद बिंद सहित ब्रजेश, सूजीत, महेश, मुन्ना और अन्य ग्रामीणों ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। उपस्थित लोगों ने उन्हें विकास का पर्याय बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा “बिहार का शिल्पकार” की उपाधि दी।
इसके बाद होली मिलन समारोह शुरू हुआ। ढोल, झाल, झांझ और हारमोनियम की धुन पर पारंपरिक होली गीत गाए गए। वार्ड सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
मुखिया प्रतिनिधि पिंटु ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर पारंपरिक होली को जीवित रखने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया है। होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।

Leave a Comment