अरविंद कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री सह जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के संकल्प ने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों ने राज्य की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर समाजसेवी सह परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिंहा ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे प्रदेश को विकास की दिशा में और आगे ले जा सकें।
जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment