राजगीर (अपना नालंदा)। राजगृह महिला मंच क्लब की ओर से शनिवार को पांडु पोखर, राजगीर में होली के शुभ अवसर पर ‘रंग दे राजगीर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए महिलाओं के बीच एकता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद राजगीर की सभापति जीरो देवी तथा भारत सरकार से सम्मानित बरनौसा पंचायत की मुखिया संध्या सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ उत्सव का आनंद उठाया।

इस अवसर पर पार्षद कविता कुमारी, पार्षद मनीषा कुमारी, क्लब की अध्यक्ष अंतरा साव, उपाध्यक्ष संध्या सिंह, सचिव एवं समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह, समन्वयक ममता कुमारी और एडिटर कंचन कुमारी मौजूद रहीं। साथ ही गीता कुमारी, सीमा गुप्ता, अनुपमा कुमारी, निशि कुमारी, हर्षिता, प्राची, पूनम और काजल कुमारी सहित राजगीर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
उपस्थित सभी लोगों ने होली के रंगों के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।







