महिला रोजगार योजना से सशक्त होंगी जीविका दीदी, मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Written by Sanjay Kumar

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नू
नूरसराय (अपना नालंदा)। श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, वह करते हैं और सरकार की योजनाएं जमीन पर दिख रही हैं। वे नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के कुंदी गांव में पांच लाख रुपये की लागत से बने यात्री शेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि महिला रोजगार योजना बिहार में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है। डेढ़ करोड़ से अधिक जीविका दीदियों के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजे गए हैं ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि आगे उन्हें दो-दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।
मंत्री ने कहा कि बिहार के गांव अब शहरों से बेहतर सुविधाओं की ओर बढ़ रहे हैं। बिजली, शुद्ध पेयजल, पक्की सड़क और आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हुआ है। सांसद ने भी राज्य सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में हुए विकास कार्य अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहे हैं।
कार्यक्रम में जदयू के कई स्थानीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों ने योजनाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment