डीआरसीसी कर्मी संदीप कुमार के निधन से शोक, साथियों ने दी श्रद्धांजलि

Written by Sanjay Kumar

Published on:

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। डीआरसीसी जहानाबाद में एसडब्ल्यूओ पद पर कार्यरत कर्मी संदीप कुमार के असामयिक निधन से डीआरसीसी परिवार में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही डीआरसीसी बिहारशरीफ कार्यालय में कर्मचारियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।
सहकर्मियों ने कहा कि संदीप कुमार कर्मठ, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि उनके पीछे एक छोटी बच्ची सहित परिजन हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।
कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सरकार से भी मांग की गई कि मृतक कर्मी के आश्रितों को आर्थिक सहायता और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

Leave a Comment